Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

6 वर्षीय बालक का अपहरण कर मांगी थी 5 लाख की फिरौती, खंडार पुलिस ने 15 घंटे में सुलझाई गुत्थी

खंडार थाना क्षेत्र के गोठडा गांव में 6 वर्षीय बालक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया जिसे खण्डार पुलिस ने महज 15 घंटों में ही छुड़ा लिया। साथ ही पुलिस ने अपहरणकर्ता कैलाश बैरवा को बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बुधवार 22 फरवरी 2023 को बालक के पिता पवन उर्फ पप्पू जाट निवासी गोठडा ने खंडार पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में पवन ने बताया कि उसका पु्त्र विनायक जाट स्कूल से घर आ रहा था तभी कैलाश बैरवा अपहरण कर ले गया। अपहरण के बाद आरोपी ने पप्पू को सुचना भिजवाई की उसकी पत्नी उसके छोटे भाई के पास है जिसको तीन दिन में मंगवा दो व इसी के साथ बच्चे को वापस लौटाने की एवज में 5 लाख की फिरौती की मांग व अपनी घरवाली को लाने की मांग की।

 

 

इस पर खंडार पुलिस ने मामला दर्ज कर अपह्रत बालक व आरोपी की तलाश शुरू की गई। इस पर सहायक उपनिरीक्षक भरत सिंह व हैड कांस्टेबल अमरचन्द थाना खण्डार के नेतृत्व में तलाश हेतु टीम का गठन किया गया। एसपी हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा मामले में शीघ्र कार्रवाई के निर्देश पर एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण अनिल डोरिया के निर्देशन में थानाधिकारी महेश सिंह के नेतृत्व में गठित टीम को गोठड़ा, कोसरा, बहरावंडा कलां, बालेर, कानरदा व महाराजपुरा रवाना की गई।

 

The Accused Arrested For Kidnapping A 6 year old Child in khandar

 

साईबर टीम महेन्द्र सिंह व राजकुमार की तकनीकी सहायता प्राप्त की गई व थानाधिकारी बहरावण्डा कलां विवेक हरसाना के नेतृत्व में भी टीम का गठन किया गया। तलाश के दौरान पुलिस टीम ने आज दिनांक 23.02.2023 को रामेश्वर तिराहा, खण्डार से अपह्रत बालक को दस्तयाब किया व अपहरण कर फिरौती की मांग करने वाले आरोपी कैलाश पुत्र जयनारायण निवासी कोसरा थाना बहरावण्डा कलां जिला सवाई माधोपुर को साईबर तकनीकी की मदद व आसूचना संकलित कर बालेर रोड़, बालेर से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना में मोटरसाइकिल व एक मोबाइल फोन को भी जब्त किया है। फिलहाल पुलिस से आरोपी से पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस टीम:- इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी खंडार महेश सिंह, सहायक उपनिरीक्षक भरत सिंह, हैड कांस्टेबल अमर चन्द, कांस्टेबल बलराम सिंह, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, चालक कांस्टेबल भगचन्द, कांस्टेबल शेरसिंह एवं तकनीकी सहायता टीम सवाई माधोपुर।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !