Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

स्वावलंबी भारत अभियान की तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला दिल्ली में हुई सम्पन्न

अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना रहीं शामिल

सवाई माधोपुर:- स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (पूसा), नई दिल्ली में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के अंतर्गत रोजगार सृजन केंद्र, युवा उद्यमिता सम्मेलन एवं राष्ट्रीय प्रदर्शनी का बेहद जोश एवं उत्साहवर्धक वातावरण में समापन हुआ। सवाई माधोपुर जिले की प्रसिद्ध समाज सेविका एवं स्वावलंबी भारत अभियान की अखिल भारतीय सह-समन्वयक अर्चना मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यशाला में देश के सभी 45 प्रांतों के 345 जिलों से, 18 विविध क्षेत्र व 10 अन्य संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं लगभग दो हजार कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

 

 

उद्घाटन सत्र में युवा उद्यमिता सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, जोहो कारपोरेशन के सीईओ श्रीधर वेम्बू, विश्व प्रसिद्ध संगीतकार पदमश्री कैलाश खेर, सांसद सुनीता दुग्गल आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर समीर अनजान द्वारा लिखित व कैलाश खेर द्वारा गाया स्वावलंबी गीत “हमको आगे बढ़ना है” लॉन्च किया गया। जिसे यूट्यूब पर अब तक लगभग दस लाख लोग सुन चुके हैं। साथ ही स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय सह संगठक सतीश कुमार द्वारा लिखित पुस्तिका “स्वावलंबन की ओर बढ़ता भारत” का विमोचन भी हुआ।

 

 

Three days national workshop of swavalambi bharat abhiyan concluded in Delhi

 

 

 

राष्ट्रीय कार्यशाला में पहले इंडिया के फाउंडर एवं नीति आयोग के पूर्व वाइस चेयरमैन डॉ. राजीव कुमार, केंद्रीय कौशल व उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा सहित केंद्र सरकार के अनेक विभागों के सचिव व विषय विशेषज्ञ भी शामिल रहे। पंजाब केसरी ग्रुप की चेयर पर्सन किरण चोपड़ा, बिट्टू टिक्की वाला के रमाकांत यादव, एशिया के सबसे बड़े एफपीओ सहयाद्री, अमूल, बीकानेरी भुजिया के चेयर पर्सन व सफल स्टार्टअप के लोगों ने जब अपनी सफल गाथाएं वहां प्रत्यक्ष सुनाई तो देशभर के कार्यकर्ता रोमांचित हो उठे।

 

 

जापान से आई प्रसिद्ध अर्थशास्त्री कोमिको होबो द्वारा भारत की प्रशंसा, सक्षम भारत द्वारा 25 दिव्यांग लोगों को वहीं लोन प्रदान करना, महाशिवरात्रि के दिन विद्या मंदिर के विद्यार्थियों द्वारा शिव पार्वती विवाह, शिव नृत्य का मंचन, अन्य 3 गीतों का गायन आदि आकर्षण के बिंदु रहे।

 

 

 

अर्चना मीना ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि हम सभी अपने सम्मिलित प्रयासों से अपने भारत देश को गरीबी मुक्त और पूर्ण रोजगार युक्त बनाने में अवश्य सफल होंगे।

 

 

 

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर सुंदरम, संगठक कश्मीरी लाल, सह संगठक सतीश कुमार, सह-संयोजक अश्वनी महाजन, स्वावलंबी भारत अभियान के राष्ट्रीय समन्वयक डॉ. भगवती प्रकाश, डॉ. राजीव कुमार, जितेंद्र गुप्त, डॉ. धर्मेन्द्र दूबे, अलका सैनी, अनिल शर्मा, प्रतिभा चतुर्वेदी, रवि कवि, रवि पोखरना, बुलंद शहर सांसद डॉ. भोला सिंह, भिवानी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. आर.के. मित्तल, पंकज जिंदल सीए, सतीश आचार्य, सहित विविध संगठनों के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं देश भर से आए कार्यकर्ता भाई बहन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !