राजस्थान आर्चरी एसोसिएशन और सीएसटी आर्चरी फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय जूनियर एवं सब जूनियर तीरंदाजी का आयोजन शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में संपन्न हुआ।

जिसमें सब जूनियर वर्ग में राजस्थान की जानी मानी तीरंदाज एवं सवाई माधोपुर की बेटी यशी शर्मा ने कड़े मुकाबले में मिक्स टीम स्पर्धा में रजत पदक जीत कर सवाई माधोपुर का नाम राज्य स्तर पर रोशन किया। यशी शर्मा ने पूर्व में भी कई पदक जीत कर सवाई माधोपुर का राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर मान बढ़ाया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया