राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड सवाई माधोपुर संघ के तत्वावधान में कोरोना महामारी के चलते जीवन योग की उपयोगिता के उद्देश्य से आज प्रातः 7:30 से 9 बजे तक फिट इंडिया फिट के अंतर्गत योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्थानीय संघ सचिव महेश सेजवाल ने बताया कि शिविर में मंडल प्रशिक्षण आयुक्त मीना शर्मा द्वारा योग करवाया गया। शर्मा ने योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करने पर जोर देते हुए सूक्ष्म व्यायाम, दैनिक जीवन के लिए उपयोगी निरापद आसान और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम में जिला मुख्यालय के समस्त पदाधिकारी एवं स्काउटर गाइडर उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया