Sunday , 8 March 2026
Breaking News

वोट करने के लिए रैली निकालकर दिया निमंत्रण

डूंगरपुर: जिला निर्वाचन अधिकारी डूंगरपुर के निर्देशानुसार विधानसभा उप चुनाव में स्वीप कार्यक्रम के तहत राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड ब्लॉक चिखली के 215 स्काउट्स गाइड्स ने विधानसभा उप चुनाव में मतदान दिवस 13 नवम्बर को शत-प्रतिशत वोट के लिए रैली निकालकर संदेश दिया।

 

 

scout guides took out a rally and invited to vote on 13th November in dungarpur

 

ब्लॉक प्रभारी कान्तिलाल लबाना ने बताया कि स्काउट गाइड का तृतीय सोपान जांच शिविर का आयोजन पीएम श्री राउमावि कुआं में शिविर के द्वितीय दिवस पर 13 नवंबर को मतदान करने के लिए जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कुआं थानाधिकारी रामेंग पाटीदार ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। स्थानीय विद्यालय से होते हुए मुख्य बाजार, बैंक चौराहा, शिव मन्दिर से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचे।

 

 

 

सीओ स्काउट सुनील कुमार सोनी ने बताया कि मतदाता जागरूकता रैली के साथ-साथ स्काउट गाइड द्वारा जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया। इस दौरान एएसआई मंजुला शर्मा, स्काउटर सुरेश गोदा, अनिल पाटीदार, ललित डामोर, गाईडर विद्या मईड़ा, शीला पारगी ने रैली में सहयोग प्रदान किया। रैली का संचालन स्काउटर राहुल डामोर ने किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !