बामनवास नगर पालिका क्षेत्र में स्थित जयपुर विद्युत निगम कार्यालय एईएन ऑफिस का दोपहर बाद उप जिला कलेक्टर रतनलाल नियोगी ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में देखा कि प्रत्येक कमरें में दीवारों पर गुटके का पीक और कमरों में फाइलों के ऊपर गंदगी दिखाई दी।

जिस पर उप जिला कलेक्टर रतन लाल योगी ने संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर करते हुए स्वयं कार्यालय के कमरों में सफाई की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कार्यालय के प्रत्येक कक्ष में कचरा पात्र नहीं होने पर भी नाराजगी जाहिर की।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया