कोतवाली थाने पर एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सीओ नारायण तिवारी वृत्त शहर सवाई माधोपुर, थानाधिकारी कोतवाली चन्द्रभान पुलिस निरीक्षक ने आज शुक्रवार को थाना क्षैत्र के शहर काजी व प्रमुख मौलानाओं की बैठक ली। बैठक में नमाज/इबादत अपने घर पर ही करने पढ़ने के लिए पाबंद किया गया।

इसके अलावा समाज तथा मोहल्ले में कोरोना गाईडलाईन की पालना करवाने हेतु अपील की गई। साथ ही आगामी ईदुलफितर के अवसर पर कोरोना गाइडलाइन का पालने करते हूए अपने घर पर ही ईद मनाने को लेकर समझाइस कर पाबंद किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया