Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अवैध बजरी खनन में लिप्त 4 लोगों को एसडीएम विश्नोई ने भेजा जेल

सवाई माधोपुर: अवैध बजरी खनन के विरूद्ध उपखण्ड क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतते हुए लगातार कार्रवाई की जा रही है। उपखण्ड अधिकारी एवं उपखण्ड मजिस्ट्रेट मलारना डूंगर बद्रीनारायण विश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया की गत 28 जून, 2024 को अर्द्धरात्रि को क्षेत्र में अवैध खनन के विरूद्ध पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए दो ट्रैलर और एक ट्रक को मौके पर शेषा में जब्त कर मलारना डूंगर थाने को सुपूर्द किया गया।

 

उपखण्ड अधिकारी विश्नोई के निर्देश पर अवैध खनन कर्ताओं के विरूद्ध खनन विभाग सवाई माधोपुर द्वारा मलारना डूंगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई। इस संबंध में मलारना डूंगर थाना पुलिस द्वारा प्रस्तुत इस्तगासे पर अभियुक्तगण भगवान सहाय, फिरोज खान, पहलवान मीना, इरशाद खांन द्वारा न्यायालय द्वारा वांछित जमानती मुचलके/प्रतिभूति समय पर पेश नहीं करने पर उन्हें जेल भेजा गया।

 

 

SDM Vishnoi Gravel Malarna Dungar Sawai Madhopur News 02 July 2024

 

 

 

सरकारी कर्मचारी से अ*भद्रता करने पर एक अभियुक्त को भेजा जेल:

सोमवार को मकसुदनपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सरकारी खेल मैदान खसरा संख्या 189 रकबा 0.55 है। भूमि से प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करते समय मौके पर सार्वजनिक परिशांति बाधित करने तथा उपस्थित सरकारी कर्मचारियों से गा*ली-ग*लौच एवं अ*भद्रता करने पर उपखण्ड मजिस्ट्रेट बद्रीनारायण विश्नोई ने धर्मसिंह पुत्र प्रभुलाल को थानाधिकारी मलारना डूंगर को अभियुक्त को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत गिरफ्तार कर इस्तगासे पर न्यायालय द्वारा वांछित जमानती मुचलके/प्रतिभूति पेश नहीं करने पर जेल भेजा गया। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि उपखण्ड क्षेत्र में कानून व्यवस्था की सख्ती से पालना की जा रही है। असामाजिक तत्वों को बख्शा नहीं जाएगा।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Children reached school in the rain; the order to close the school came later Sawai Madhopur Vikalp Times

बारिश में स्कूल पहुंच गए बच्चे, बाद में आया छुट्टी का आदेश! प्रशासन के फैसले पर उठे सवाल

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में लगातार हो रही बारिश (Heavy Rain) के बीच शनिवार …

Sawai Madhopur Municipal Council Elections Candidate Symbol 4 Sept 26

सवाई माधोपुर नगर परिषद चुनाव : किसे मिला सेब? किसे गुब्बारा? चप्पल पर क्यों हुआ बवाल!

सवाई माधोपुर: नगर परिषद चुनाव (Nagar Parishad Chunav) को लेकर शुक्रवार को रिटर्निंग ऑफिस की …

Sawai Madhopur's educational innovations gain national recognition, Dinesh Kumar Gupta receives national honor Vikalp Times

सवाई माधोपुर के शिक्षा नवाचारों को राष्ट्रीय पहचान, दिनेश कुमार गुप्ता को मिला राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: जिले में शैक्षिक प्रशासन, शिक्षा (Education) योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और नवाचारों के …

Bringing glory to Sawai Madhopur Dinesh Kumar Gupta to receive National Education Award Vikalp Times

41 करोड़ के शिक्षा नवाचार की गूंज दिल्ली तक, दिनेश कुमार गुप्ता को राष्ट्रीय सम्मान

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur के शिक्षा प्रशासन (Education Department Rajasthan) के लिए यह गौरव का …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !