Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अनुभाग प्रभारी बकाया कार्यों का निस्तारण समय पर करेंः कलेक्टर

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक लेकर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए है। उन्होंने प्रकोष्ठ प्रभारियों से प्रकोष्ठ वाइज बकाया कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर ने कोविड टीकाकरण एवं कोविड संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए की जा रही गतिविधियों के संबंध में निर्देश दिए। उन्होंने बकाया विधानसभा प्रश्नों की स्थिति की समीक्षा की तथा जवाब समय पर भिजवाने के निर्देश दिए। बैठक में लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने भू- अभिलेख अनुभाग के प्रभारी से डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन और ऑनलाइन नामांतकरण, मॉडर्न रेकार्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकार्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए कार्य संधारण समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। बैठक में गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार देने के कार्य की प्रगति, भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने और सूचना एवं प्रौद्योधिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। कलेक्टर ने प्राथमिक जांच, 17 एवं 16 सीसीए के बकाया प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा की।

section in-charge should settle the outstanding works on time Collector

इसी प्रकार बजट तथा ऑडिट पैराज की पालना, मुख्यमंत्री सहायता कोष से विभिन्न दुर्घटनाओं में मृतक/घायलों की आर्थिक सहायता प्रकरणों का निस्तारण तथा सतर्कता-समाधान में दर्ज प्रकरणों की स्थिति की समीक्षा कर निर्देश दिए। एनएचएआई के भूमि अवाप्ति संबंधी मामलों में भुगतान की स्थिति तथा जमीन पर अधिकार दिलाने संबंधी पत्रावलियों के निस्तारण की समीक्षा कर निर्देश दिए। कलेक्टर ने अनुभाग प्रभारियों को निर्देश दिए कि समय पर पत्रावलियों का निस्तारण करें, जिससे पैंडेन्सी नहीं रहे। बैठक में एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, एसडीएम मलारना डूंगर रघुनाथ, डीएलआर चंद्रशेखर शर्मा, कोषाधिकारी जितेन्द्र कुमार जैन, सीपीओ बाबूलाल बैरवा, हनुमान जैन, सियाराम शर्मा, अतुल जैन और शिवशंकर गर्ग सहित अन्य अनुभाग प्रभारी एवं अधिकारी उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !