जिला निर्वाचन अधिकारी डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता तथा उपखण्ड अधिकारी रघुनाथ खटीक की उपस्थिति में जिला कलेक्ट्रेट सभागार मे सेक्टर अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक में कानून व्यवस्था, वलनरेबल मेपिंग, मतदान केन्द्रों पर न्यूनतम सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए चर्चा कर निर्देशित किया गया। उन्होंने शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए सभी तरह के उपाय सुनिश्चित करने के लिए सेक्टर अधिकारियों को निर्देश प्रदान किये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान दिवस के दिन भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्र तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया जाये।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया