Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सुरक्षा सैनिक, सुरक्षा सुपरवाइजर व जीटीओ अधिकारी भर्ती कैंप 10 मई से

भारतीय सुरक्षा दस्ता परिषद नई दिल्ली एवं एसआईएस ग्लोबल इण्डिया स्किल प्लेसमेन्ट के संयुक्त तत्वाधान में सवाई माधोपुर जिले के ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को सुरक्षा जवान एवं सुरक्षा सुपरवाईजर के पदों पर भर्ती चयन परीक्षा कैम्प का आयोजन 10 मई से किया जाएगा।

 

सहायक भर्ती अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करवाने के लिए सिक्युरिटी स्किल काउंसियल ऑफ इंडिया द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खण्डार में 10 मई को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वजीरपुर में 11 मई को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बामनवास में 12 मई को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगापुर सिटी में 13 मई को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मलारना डूंगर में 15 मई को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंली में 16 मई को, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में 17 मई को एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर में 18 मई को भर्ती कैंपों का आयोजन किया जाएगा।

 

Security Soldier, Security Supervisor and GTO Officer Recruitment Camp from May 10 in sawai madhopur

 

उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा सैनिक में दसवीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 168 से.मी. एवं सुपरवाइजर बारहवीं पास आयु 21 से 37 वर्ष, लम्बाई 170 से.मी. होने के साथ ही शारीरिक फिजिकल में फिट होना आवष्यक है। उन्होंने बताया कि इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी उक्त तिथियों में अपनी दसवीं एवं बारहवीं पास की अंकतालिका, दो पासपोर्ट साईज फोटो एवं आधार कार्ड के साथ कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण में चयनित अभ्यर्थियों को सफलतापूर्वक प्रषिक्षण प्राप्त करने के पश्चात 65 वर्ष तक स्थाई रोजगार प्रदान किया जाएग।

 

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सुरक्षा सैनिक को 12 हजार से 16 हजार रूपए मासिक वेतन, सुपरवाइजर को 16 हजार रूपए से 20 हजार रूपए मासिक वेतन एवं जीटीओं अधिकारी को सालाना 3.50 लाख रूपए भारत सरकार राज्य सरकार के अधीन राष्ट्रीय बैंकों, औद्योगिक प्रतिष्ठानों जैसे एस.बी.आई. बैंक, यस बैंक, चित्तौड़गढ़ का किला, कुम्भलगढ़ का किला, दिल्ली का लाल किला, कुतुब मीनार, गुडगांव हीरो होंडा कम्पनी में मानदेय दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए भर्ती अधिकारी के मोबाइल नम्बर 9460952446 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !