सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय स्थित राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह का किशोर न्याय बोर्ड की महिला सदस्य सीमा बंसल ने निरीक्षण किया l निरीक्षण के दौरान महिला सदस्य सीमा बंसल ने सबसे पहले गृह की सुरक्षा के लिए उपस्थित सुरक्षा गार्डों कि ड्यूटी रजिस्टर की जांच की और अन्य स्टाफ कर्मियों के ड्यूटी रोस्टर की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि 8-8 घंटे की पारियों में 3-3 सुरक्षा गार्ड उपलब्ध रहते हैं l

संप्रेषण गृह के निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकॉल की पालना के सख्ती से निर्देश दिए। साथ ही पर्याप्त मास्क एवं सैनिटाइजर उपलब्ध कराने के लिए कहा l निरीक्षण के दौरान किशोर न्याय बोर्ड की महिला सदस्य ने विधि से संघर्षरत बच्चों से उनके ठीक से रहने, खाने, शौचालय, मनोरंजन व पढ़ने की पुस्तकें आदि के बारे में जानकारी लीl
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया