पीसीपीएनडीटी एक्ट की पालना के लिये जिला कलेक्टर द्वारा दिए गए निर्देशानुसार गठित दल ने गुरूवार को अपेक्स रणथंभौर सेविका हॉस्पिटल आलनपुर की गैर पंजीकृत सोनोग्राफी मशीन सीज की है।

सरकारी सूत्रों के अनुसार गुरूवार को एडीएम बीएस पंवार के नेतृत्व में की गई जाॅंच में सोनोग्राफी मशीन का पंजीकरण के कोई कागजात अस्पताल संचालक पेश नहीं कर पाया। इस पर मशीन सीज कर पीसीपीएनडीटी एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। जाॅंच दल में सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीना, पीसीपीएनडीटी जिला समन्वयक आशीष गौतम शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया