खंडार थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए चालक सहित एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त की है। पुलिस ने चालक सेतबंध उर्फ सेट्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अगरवाला द्वारा अवैध बजरी परिवहन व खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एएसपी सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा के मार्गदर्शन एवं वृत्ताधिकारी वृत्त ग्रामीण के निर्देशन में थानाधिकारी खण्डार के नेतृत्व में अवैध बजरी परिवहन व खनन के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु टीमें गठित की गई।

जिस पर पुलिस टीम ने गत दिनांक 19.02.2023 की रात को मुखबिर की सूचना पर बानीपुरा हनुमानजी मंदिर के सामने तालाब की पाल के नीचे कच्चे रास्ते से अवैध बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर ट्रैक्टर चालक सेतबंध उर्फ सेट्टी पु्त्र ज्ञान चन्द निवासी कटार थाना खण्डार जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना खण्डार पर एमएमडीआर एक्ट में मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी महेश सिंह, हैड कांस्टेबल अमरचन्द, कांस्टेबल भंवर दूलार, कांस्टेबल योगेश धनकोरियां, कांस्टेबल विजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल शत्रुघन सिंह, कांस्टेबल कांस्टेबल चालक भागचन्द आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया