बाटोदा थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की है। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके पर जब्त कर थाने में खड़ा करवाया। थानाधिकारी विवेक हरसाना ने बताया की मदनलाल हैड कांस्टेबल मय जाप्ता द्वारा कल रविवार को गश्त के दौरान नीमोद गांव से टिगरिया गांव की ओर 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी परिवहन कर ले जाने की सूचना मिली थी। जिसके अनुसार ग्राम टिगरिया के पास से 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जिनमें अवैध बजरी भरी हुई थी।

जिनके चालक पुलिस को देखकर मौके पर ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को छोड़कर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को मौके से जप्त कर थाने पर वाहन चालकों व मालिकों के विरुद्ध एमएमडीआर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में विवेक हरसाना थानाधिकारी बाटोदा, मदनलाल हैड कांस्टेबल, राजीव कांस्टेबल, दिनेश कांस्टेबल, पवन कांस्टेबल और अजय कांस्टेबल आदि शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया