Saturday , 5 September 2026
Breaking News

अवैध बजरी परिवहन व खनन के खिलाफ कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली किए जब्त

बौंली थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन व खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त किए है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशानुसार जिले में अवैध बनास बजरी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत गंगापुर सिटी एएसपी प्रकाशचन्द एवं तेजकुमार पाठक वृत्ताधिकारी, वृत्त बामवानवास के सुपरविजन में थानाधिकारी कुसुमलता मीना के नेतृत्व में पुलिस थाना बौंली की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जप्त कर एमएमडीआर एक्ट में अज्ञात वाहन चालक व मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

 

Seized two tractor-trolleys while taking action against illegal gravel transport and mining

 

प्रकरण घटनाः- गत दिनांक 24.2.2023 को सुबह करीब 11 बजे आईसी चौकी इंचार्ज दौलत सिंह पुलिस चौकी खिरनी से कांस्टेबल गंगाराम, कांस्टेबल सीटूराम, कांस्टेबल शंकरलाल, कांस्टेबल भजनलाल मय निजी वाहन से रात्रिकालीन गश्त से रवाना हुआ था। इस दौरान डिडवाड़ी पहुंचने पर कंट्रोल ऑफिस व रात्रि गश्त अधिकारी एएसआई अम्बालाल ने मोबाईल जरिये एएसआई दौलतसिंह को बताया कि महेसरा गांव में डीजे बज रहा है। इस पर एएसआई दौलतसिंह मय जाप्ता के महेसरा गांव पहुंचे जहां पर डीजे बजता नहीं पाया गया व गश्त इलाका थाना जोलन्दा, हिन्दुपुरा, बडोदिया करता हुआ आठ लाइन हाईवे पर पहुंचा। जहां से वापस खिरनी चौकी आते समय करीब सुबह 4.20 एएम पर खिरनी-डिडवाडी रोड़ मीणा का टापरा पर पहुंचा। जहां पर दो बजरी से भरे हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली जाते मिले जिनको एएसआई ने मय जाप्ता के हाथ का ईशारा देकर रुकवाया तो दोनों ट्रैक्टरों के चालक पुलिस जाप्ता को वावर्दी देखकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को छोड़कर रात के अँधेरे का फायदा उठाकर भाग गये। जिनको पुलिस जाप्ता ने पीछा करते पकड़ने की कोशिश की वे हाथ ना आए। जिस पर ट्रैक्टर मय ट्रॉली को चैक किया तो दोनों ट्रैक्टर बिना नम्बरी मिले जिसमें बनास की अबैध बजरी भरी हूई थी। दूसरे ट्रैक्टर को चैक किया तो ट्रैक्टर उसमे भी अवैध बनास बजरी से भरी हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !