खेलों इण्डिया युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा छठा खेलों इण्डिया यूथ गेम्स 2023 का आयोजन तमिलनाडू में 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक किया जाएगा। इसमें भाग लेने वाली राजस्थान की वॉलीबाल खेल में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन स्पर्द्धा स्थल सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में, 8 जनवरी, 2024 को प्रातः 10 बजे, खो-खो खेल में बालिका वर्ग की टीम का चयन स्पर्द्धा स्थल-चौगान स्टेडियम, जयपुर में 8 जनवरी, 2024 को प्रातः 10 बजे एवं मलखम्ब खेल में बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों का चयन स्पर्द्धा स्थल रा.उ.मा.वि. माण्डवा, सिरोही में 5 जनवरी, 2024 को प्रातः 10 बजे से सांय 5ः30 बजे तक किया जाएगा।

राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद के सचिव सोहन राम चौधरी ने बताया कि चयन स्पर्द्धा में 1 जनवरी, 2005 को या इसके बाद जन्मे खिलाड़ी ही भाग ले सकेंगें। चयन स्पर्द्धा में खेल महासंघ, स्कूल गेम्स फेडरेशन, सीबीएसई के द्वारा आयोजित राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी। जिला खेल अधिकारी मीनू सोलंकी ने बताया कि आयु वर्ग 1 जनवरी, 2005 को या इसके बाद का बालक-बालिका मान्य होगा, खिलाड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रसित नहीं होना चाहिए तथा खिलाड़ी राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। आवेदन पत्र के साथ मूल निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र (आधार कार्ड, पासपोर्ट, 10वीं मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र) संलग्न करना आवश्यक है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया