Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पीएमश्री विद्यालय योजना के द्वितीय चरण में 237 विद्यालयों का चयन, सवाई माधोपुर से 3 विद्यालयों का चयन  

पीएमश्री विद्यालय योजना के द्वितीय चरण में राजस्थान के 237 विद्यालय का चयन किया गया। आयुक्त राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद अविचल चतुर्वेदी ने बताया कि पीएमश्री विद्यालय योजना के द्वितीय चरण में प्रदेश के 237 पीएमश्री विद्यालयों का चयन किया गया है। चतुर्वेदी ने बताया कि केन्द्र प्रवर्तित पीएमश्री विद्यालय योजना के प्रथम चरण में प्रदेश के 402 विद्यालयों का चयन किया गया था। योजना में अब तक राज्य के कुल 639 विद्यालयों का चयन किया जा चुका है।
Selection of 237 schools in the second phase of PMShri Vidyalaya Yojana, selection of 3 schools from Sawai Madhopur
योजना के द्वितीय चरण में अजमेर जिले में 10, अलवर 12, बांसवाड़ा 7, बांरा 6, बाड़मेर 8, भरतपुर 7, भीलवाड़ा 10, बीकानेर 7, बूंदी 7, चित्तौड़गढ़ 4, चूरू 9, दौसा 6, धौलपुर 6 डूंगरपुर 4, हनुमानगढ़ 7, जयपुर 7, जैसलमेर 3, जालौर 8, झालावाड़ 4, झुन्झुनूं 9, जोधपुर 5, करौली 5, कोटा 5, नागौर 12, पाली 12, प्रतापगढ़ 5, राजसमन्द 8, सवाई माधोपुर 3, सीकर 14, सिरोही 4, श्रीगंगानगर 7, टोंक 8, उदयपुर 8 विद्यालयों का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि पीएमश्री विद्यालय योजना का उद्धेश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति की अनुशंसा के अनुरूप सभी स्तरों पर गुणवत्तापूर्ण समान व समावेशी शिक्षा की पहुंच सुनिश्चित कर विद्यालयों का सम्पूर्ण रूपान्तरण करना है। पीएमश्री विद्यालय योजना में प्राप्त बजट से चाईल्ड फ्रेंडली फर्निचर, अधिगम संवर्धन कार्यक्रम, 21वीं सदी के कौशल, राष्ट्रीय आविष्कार अभियान, एक्सपोजर विजिट, डिजिटल लाईब्रेरी, बालिकाओं हेतु किशोरावस्था कार्यक्रम, व्यावसायिक शिक्षा अन्तर्गत इंटर्नशिप, गाईडेंस एवं कॅरियर काउंलिंग, हरित विद्यालय गतिविधियां, सामुदायिक गतिशीलता, संस्था प्रधानों व शिक्षकों के क्षमता संवर्धन, योग शिक्षक, खेल मैदान, खेल सामग्री, हेल्थ केम्प व आधारभूत संरचनात्मक मजबूती के कार्य सम्पादित किये जायेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !