Thursday , 23 April 2026
Breaking News

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने दिया तोहफा, 12वीं तक के विद्यार्थियों को हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपए 

विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में शौचालय निर्माण के कार्यों के लिए 250 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति
डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण के लिए निरन्तर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार एक से बढ़कर एक सौगातें दे रही है, ताकि सभी बालिकाओं के लिए शिक्षा के बेहतर अवसर सुलभ हों। उप मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश के राजकीय शिक्षण संस्थानों में बालिकाओं के लिए शिक्षा और शिक्षण का बेहतर वातावरण तैयार किया जाना बहुत आवश्यक है। इसके लिए राजकीय शिक्षण संस्थानों में भवनों की मरम्मत, कक्षा-कक्ष निर्माण एवं बालिका टॉयलेट्स के निर्माण तथा विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित छात्रावास एवं आवासीय विद्यालयों में सुविधाओं के उन्नयन, मरम्मत व रखरखाव के लिए 250 करोड रुपए राशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
girls Student from 1st to 12th will get one thousand rupees every month in rajasthan
 
स्कूल बैग, किताबें और यूनिफार्म के लिए एक हजार रुपये प्रति वर्ष-
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की बालिकाओं को संबल प्रदान करना तथा उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना एवं इसके लिए उचित वातावरण और सुविधाएं उपलब्ध करवाना राज्य सरकार की मंशा है। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों की छात्र-छात्राएं विद्यालयों में हीन भावना से ग्रसित न हों तथा उन्हें शिक्षा हेतु आवश्यक स्कूल बैग, किताबें, यूनिफॉर्म उपलब्ध हो सके इस दृष्टि से राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले कक्षा 1 से आठवीं तक के समस्त विद्यार्थियों तथा कक्षा 9 से 12वीं तक पढ़ने वाली समस्त छात्राओं को आगामी शैक्षणिक वर्ष से प्रति विद्यार्थी 1 हजार रुपए दिया जाएगा। इस हेतु वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस अनुपम प्रयास के आधार पर लगभग 70 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on bandikui sdm office employee Dausa News 20 April 26

SDM ऑफिस में एसीबी का ट्रैप,15 हजार की रि*श्वत लेते आदित्य शर्मा गिरफ्तार

बांदीकुई/दौसा: एसडीएम कार्यालय में सोमवार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते …

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Bus falls into 200-feet deep gorge in pushkar ghati ajmer

अजमेर में मौ*त का मंजर, 200 फीट खाई में गिरी बस! 2 की मौ*त

अजमेर: अजमेर (Ajmer) जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब यात्रियों …

Female teacher vande bharat express train dausa Accident 19 April 26

कुछ सेकंड की लापरवाही, जिंदगी खत्म! वंदे भारत की च*पेट में आई सरकारी टीचर

दौसा: दौसा (Dausa) जिले के बांदीकुई स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में सरकारी महिला शिक्षक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !