Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

छात्र-छात्राओं को दिए आत्मरक्षा के गुर

बामनवास के महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालय पट्टी कलां में आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उप जिला कलेक्टर रतनलाल योगी ने की। कार्यक्रम में एनडीआरएफ टीम कमांडर बुधराम देवासी, अजमेर से आये एनडीआरएफ के योगेश कुमार मीना एनडीआरएफ राजस्थान प्रभारी के मार्गदर्शन मे बामनवास के राजकीय बालिका स्कूल मे छात्र, छात्राओं, पटवारियों को भूकंप जैसी घटना होने पर उनके राहत और बचाव के लिए टीम बनाने और प्लान बनाने के लिए बताया। साथ ही किसी भी आपदा मे घायल लोगों को प्रथमिक उपचार के बारे में बताया गया।

 

Self defense given to students in bamanwas sawai madhopur

 

उन्होंने अपने घरेलू वस्तुओं से खाली पानी की बोतल से इम्प्रोवाइज जैकेट और पानी के खाली केन से नारियल से आपदा के दौरान जीवनदयी उपकरण बनाकर किसी की लाइफ को बचाने की जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि भूकंप जैसी आपदा में क्लास से बाहर कैसे निकले और उस दौरान धीरज रखें और भगदड़ नही करें, सरकार द्वारा जो सूचना मिलती है उनका पालन करें, अफवाह पर ध्यान नहीं दें। टीम के एसआई रामसिंह सैनी ने आग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने फायर सिलेंडर से बच्चों से अभ्यास कराया। उप जिला कलेक्टर योगी ने छात्र छात्राओं को बताया कि आपदा मे घायल लोगों को तुरंत हॉस्पिटल में सूचना दे और बोरवेल को खुला नहीं छोड़े। साथ ही पटवारियों को अपने एरिया में लोगों को प्रेरित करने की बात कही। कार्यक्रम में बाबूलाल मीना प्रिंसिपल, विद्यालय स्टाफ, क्षेत्र के पटवारी और छात्र छात्राऐं उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !