Sunday , 8 March 2026
Breaking News

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की भूमिका पर सेमिनार का हुआ आयोजन

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की चारों इकाइयों के संयुक्त तत्वाधान में सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों द्वारा योगाभ्यास एवं महाविद्यालय में श्रमदान के द्वारा हुई। कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर शकील अहमद ने बताया कि बौद्धिक सत्र में एनएसएस एवं उपभोक्ता क्लब के संयुक्त तत्वाधान में (उपभोक्ताओं के अधिकारों के संरक्षण में उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की क्या भूमिका है) पर सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें सवाई माधोपुर जिले के उपभोक्ता मामलों के नामचीन एडवोकेट हरिप्रसाद योगी मुख्य वक्ता रहे।

 

Seminar on the role of Consumer Protection Act was organized in pg college sawai madhopur

 

उन्होंने उपभोक्ताओं से संबंधित भ्रामक प्रचार व गुमराह होने के संबंध में जानकारी दी साथ ही निर्माता कम्पनी ही नहीं सेलिब्रेटी पर भी दस लाख रूपये और तीन साल की सजा का प्रावधान एवं उपभोक्ता जागरूकता के संबंध में काफी कानूनी जानकारियां दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य गोपाल सिंह ने स्वयं सेवकों को खरीददारी के समय जागरूक रहने व अपने उपभोक्ता अधिकारों के हनन होने पर न्यायालय की शरण लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी परीक्षित हाड़ा ने कार्यक्रम के मुख्य वक्ता योगी को धन्यवाद ज्ञापित किया एवं कार्यक्रम के अंत में मनमोहन शर्मा, शकील अहमद, डॉ. प्रियंका सैनी एवं हंसराज गुर्जर ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस कार्यक्रम के समापन के उपरांत स्वयंसेवकों ने श्रमदान किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !