राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड द्वारा सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर सात दिवसीय स्काउट ग्रुप प्रशिक्षण शिविर में आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में शहीद दिवस के अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की पुण्यतिथि पर सेमीनार का आयोजन किया गया।

सीओ स्काउट गजेन्द्र त्यागी ने बताया कि शान्ति एवं अहिंसा निदेशालय के निर्धारित कार्यक्रमानुसार स्काउट गाइड जिला मुख्यालय पर सेमीनार का आयोजन रखा गया। इस अवसर पर सीओ स्काउट ने आजादी की वर्षगांठ पर अपने विचार रखे। इस अवसर पर सीओ गाइड दिव्या, शिविर संचालक रामचरण पंवार, महेश, रामदेव, शशिभूषण शर्मा आदि उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया