Saturday , 7 March 2026
Breaking News

15वें वित्त आयोग के फंड से होने वाले कार्यों के प्रस्ताव जल्द से जल्द भिजवाएं

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सभी पंचायत समिति विकास अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे 15वें वित्त आयोग की सिफारिश पर जिला परिषद को मिले फंड से होने वाले विकास कार्यों की सूची जल्द से जल्द जिला परिषद को भिजवायें। जिला परिषद के इस फंड से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में लगभग 169 लाख रूपए के कार्य होने है। 15वें वित्त आयोग से पंचायती राज संस्थाओं को मिली राशि का 5 प्रतिशत जिला परिषद, 25 प्रतिशत पंचायत समिति और 75 प्रतिशत ग्राम पंचायत को मिला है। इसके अतिरिक्त 5वें राज्य वित्त आयोग की सिफारिश पर भी पंचायती राज संस्थाओं को फंड मिला है। उल्लेखनीय है कि 15वें वित्त आयोग ने 2020-21 से 2025-26 की अवधि के लिए सिफारिश की है तथा वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए मिले फंड के संबंध में कलेक्टर ने प्रस्ताव भेजने के निर्देश बीडीओ को दिए है। कलेक्टर ने बताया कि कोरोना की सम्भावित तीसरी लहर और भविष्य में स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर ढांचे की जरूरत को देखते हुए प्रत्येक सब सेंटर को विकसित रूप देने का प्रयास कर रहे है। इसके लिए सब सेंटर या इसके पास स्थित किसी एक सार्वजनिक भवन को कोविड सेंटर या आइसोलेशन सेंटर के रूप में विकसित करने का प्लान है। इसके लिए भवन मरम्मत, रंग रोगन, फर्नीचर, टॉयलेट, बेड, चिकित्सा उपकरणों की व्यवस्था करेंगे। प्रत्येक सब सेंटर पर आवश्यक संसाधन मय पावर बैकअप की व्यवस्था की जाएगी। जरूरत पड़ने पर जिला परिषद के हिस्से की राशि के अतिरिक्त पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत के हिस्से की राशि से भी ये कार्य करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

Send proposals for works to be done from the funds of 15th Finance Commission as soon as possible

कलेक्टर ने बताया कि जनता जल योजना एवं जल जीवन मिशन का कंवर्जेेंस कर वित्त आयोग के फंड से पेयजल व्यवस्था में सुधार करेंगे। जेजेवाई के सभी बकाया बिलों के भुगतान और बिलों में करेक्शन के लिए कलेक्टर ने एसई जेवीवीएनएल एवं सभी बीडीओ की मेराथन बैठक ली तथा इन प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सफाई, कचरे का ट्रीटमेंट और जल निकासी और बडे कस्बों में बस स्टैंड आदि के पास सामुदायिक शौचालय, ग्राम पंचायतों में मुख्य सडकों पर स्ट्रीट लैम्प मय सोलर पैनल, आंगनवाडी और स्कूलों के रिनोवेशन को भी इस फंड की प्राथमिकताओं में गिनाया और इसी के अनुसार प्रस्ताव भिजवाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी ग्राम पंचायतें पंचायत समितियों को तथा पंचायत समितियां जिला परिषद को 14वें वित्त आयोग से मिले फंड के कार्यों का लेखा-जोखा तत्काल भेजे। इसके अभाव में 15वें वित्त आयोग के फंड का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। बैठक में कलेक्टर ने ग्राम पंचायतों में आदर्श तालाब निर्मित करवाने और इसके किनारे मजबूत पाल बनवाने, पौधारोपण, सौंदर्यकरण करने, मनरेगा की सोशल ऑडिट कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण करने, कोई भी भुगतान किसी भी हालत में ऑफलाइन न करने, ई-ग्राम स्वराज और ई-पंचायत कार्यक्रमों को पूरी गम्भीरता से लेने, मानसून में पौधारोपण अभियान चलाने के संबंध में भी विस्तृत दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद सीईओ आरएस चौहान सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !