Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

वरिष्ठ लेखाधिकारी ने किया आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय का निरीक्षण

सवाई माधोपुर:- वरिष्ठ लेखाधिकारी मुख्यालय आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग राजस्थान जयपुर अभिषेक लाम्बा ने 28 एवं 29 मई को कार्यालय उप निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग सवाई माधोपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ लेखाधिकारी ने कार्यालय की सभी शाखाओं यथा जन्म-मृत्यु व विवाह पंजीकरण, कृषि सांख्यिकी, जन आधार, संस्था आधार, एन.एस.एस., एसडीजी, मूल्य, प्रकाशन, स्थानिय निकायो के लेखे, टीआरएस, सीसीई, जनगणना, कृषि एवं मजदूरी समंक, जिला घरेलू उत्पाद, राजस्थान सम्पर्क, लोक सेवा गारंटी, लोक जनसुनवाई, राजकाज ई फाईलिंग सिस्टम, स्टोर, संस्थापन व लेखा शाखा की प्रगति का निरीक्षण व अवलोकन किया।

 

 

साथ ही सभी शाखा प्रभारियों से उनको आवंटित कार्य की प्रक्रिया, उद्देश्य उपयोगिता एवं महत्व की जानकारी ली एवं आवंटित कार्य निर्धारित समयावधि मे करने, जन आधार, सम्पर्क व जीवनांक पोर्टल पर लंबित पेंडेंसी को यथाशीघ्र शून्य करने व विभागीय योजनाओं का अधिकाधिक प्रचार करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने कार्यालय में कार्मिकों की बैठक व्यवस्था, रिकार्ड संधारण, जनआधार हेल्पडेस्क व आमजन से संबंधित सुविधाऐं की व्यवस्थाओं को सही पाया।

 

Senior Accounts Officer inspected the Economic and Statistics Office of Sawai Madhopur

 

 

 

 

निरिक्षण के दौरान लाम्बा द्वारा अजय शंकर बैरवा, उपनिदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, सवाई माधोपुर को प्रत्येक मंगलवार को समस्त विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारियों/कार्मिकों के साथ बैठक/वीसी कर प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा करने एवं कार्यालय के अनुपयोगी सामग्री का यथाशिघ्र निस्तारण करने हेतु व आवंटित मासिक निरिक्षण समय पर पुर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

 

 

 

साथ ही लाम्बा द्वारा विभागीय गतिविधियों व योजनाओं के कार्यो की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। निरिक्षण के दौरान सचिन शुक्ला, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी, व मुकेश मीना कनिष्ठ लिपिक मुख्यालय आर्थिक सांख्यिकी विभाग व गिर्राज प्रसाद साहू (ए.एस.ओ.), वरूण मिश्रा (ए.एस.ओ.), विक्रम सिंह बडोदिया (वरिष्ठ सहायक), रवि कुमार गुप्ता (कनिष्ठ सहायक) व अन्य कार्यालय कार्मिक भी उपस्थित रहें।

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !