Sunday , 8 March 2026
Breaking News

विशेष रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से होगी रवाना होगी

श्रीगंगानगर: राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2024 के अंतर्गत विशेष रेलगाड़ी हनुमानगढ़ से रामेश्वरम्-मदुरई वाया सूरतगढ़-बीकानेर ट्रेन 26 नवम्बर 2024 को प्रातः 11.15 बजे हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।देवस्थान विभाग की आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि इस यात्रा गाड़ी में हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन से 300, सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन से 300 एवं बीकानेर रेलवे स्टेशन से 180 कुल 780 यात्री यात्रा में सवार होंगे।

 

Senior Citizen Pilgrimage Scheme 2024 Special train will leave from Hanumangarh

 

 

इन 780 यात्रियों को उक्त तीनों रेलवे स्टेशन पर पहुंचने हेतु सूचित किया जा रहा है ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सके। सहायक आयुक्त हनुमानगढ़ के अधीन हनुमानगढ़ जिले के यात्रियों को हनुमानगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 6 बजे एवं श्रीगंगानगर व अनूपगढ़ जिले के यात्रियों को सूरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर प्रातः 8 बजे व बीकानेर रेलवे स्टेशन पर बीकानेर जिले के यात्रियों को सायं 4.30 बजे से रिपोर्ट करना है।

 

 

 

यात्रा में सभी यात्रियों की देखरेख हेतु 1 ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी रहेंगे, जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। यात्री अपने साथ ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !