Sunday , 7 June 2026
Breaking News

लाइट्स सॉफ्टवेयर पर शेष रहे प्रकरणों को शीघ्र अपलोड करवाएं: कलक्टर

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा वीसी में दिए गए निर्देशों की पालना एवं न्याय विभाग के लाइट्स सॉफ्टवेयर पर प्रकरणों का अपडेशन, याचिकाओं व अवमानना प्रकरणों में जवाब प्रस्तुत करने के संबंध में शुक्रवार को जिला कलक्टर शुभम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। जिला कलक्टर ने कहा कि जिन प्रकरणों में राज्य हित प्रभावित होता है, ऐसे मामलों में प्रतिरक्षा की कार्यवाही करें।

 

 

Get the remaining cases uploaded on Lights software soon Sawai Madhopur Collector

 

 

उन्होंने कहा कि न्याय विभाग के लाइट्स सॉफ्टवेयर पर न्यायिक प्रकरणों के बारे में अद्यतन जानकारी अपलोड करना सभी ओआईसी की प्राथमिक उत्तर दायित्व है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के विरूद्ध दर्ज प्रकरणों में किसी भी जिला स्तरीय अधिकारी की लापरवाही की वजह से फैसला सरकार के विरूद्ध न हो। उन्होंने सभी ओआईसी को निर्देशित किया है कि अवमानना प्रकरणों में शीघ्र जवाब प्रस्तुत करें।

 

 

 

राज्य सरकार के विरूद्ध प्राप्त स्थगनों में प्रशासनिक विभाग के माध्यम से नियमानुसार कार्यवाही सम्पादित करावें। उन्होंने कहा कि लाइट्स सॉफ्टवेयर पर अपलोड होने से शेष रहे प्रकरणों को शीघ्र अपलोड करवाए अधिकारी। उन्होंने एक वर्ष से अधिक समय से लंबित जवाब पेश करने के शेष रहे प्रकरणों में शीघ्र जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारी को दिए है। उन्होंने कहा कि 10 से 20 वर्ष व 20 वर्ष से अधिक समय से लंबित न्यायिक प्रकरणों में राज्य हित में नियमानुसार कार्यवाही किया जाना सुनिश्चित करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !