Saturday , 5 September 2026
Breaking News

वरिष्ठ नागरिक हवाई जहाज और ट्रेन से कर सकेंगे धार्मिक यात्रा

जयपुर: राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 के लिए ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर तक किये जा सकते है। राजस्थान के मूल निवासी 60 साल से अधिक आयु के ऐसे बुजुर्ग आवेदन कर सकेंगे, जो आयकरदाता नहीं है। योजना में 60 साल से ज्यादा के लोग धार्मिक यात्रा हवाई जहाज और ट्रेन से कर सकेंगे। राजस्थान सरकार के देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2024 संचालित की जा रही है।

 

Senior citizens will be able to religious journey by plane and train

 

 

 

इसके अन्तर्गत हवाई जहाज से पशुपतिनाथ-काठमाण्डु (नेपाल) की यात्रा की जा सकती है। रेल द्वारा रामेश्वरम्-मदुरई, जगन्नाथपुरी, तिरूपति, द्वारकापुरी-सोमनाथ, वैष्णोदेवी-अमृतसर, प्रयागराज-वाराणसी, मथुरा-वृंदावन-बरसाना, सम्मेदशिखर-पावापुरी-वैद्यनाथ, उज्जैन-ओंकारेश्वर-त्रयम्बकेश्वर (नासिक), गंगासागर (कोलकत्ता), कामाख्या (गुवाहटी), हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या, मथुरा-अयोध्या, बिहार शरीफ, वेलकानी चर्च (तमिलनाडू) यात्रा की सुविधा है।

ऐसे करें आवेदन:

धार्मिक स्थलों की यात्रा राजस्थान सरकार के द्वारा देवस्थान विभाग के माध्यम से निःशुल्क प्रायोजित की जा रही है। इसके लिए राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मूल निवासी वरिष्ठ नागरिकों को गुरूवार 19 सितम्बर तक देवस्थान विभाग की वेबसाइट https://devasthan.rajasthan.gov.in/ हिन्दी में देवस्थान डिपार्टमेन्ट राजस्थान में आवेदन करना होगा।

 

 

इसी वेबासाइट पर उपलब्ध आवेदन करने के लिंक के माध्यम से अथवा https://edevasthan.rajasthan.gov.in/forms/home.aspx वेबसाइट पर सीधे जाकर भी आवेदन किया जा सकता है। आवेदन भरने में असुविधा होने पर अधिक जानकारी के लिए सहायक आयुक्त जयपुर प्रथम के नंबर 0141-2614404 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

पुराने आवेदन भी शामिल:

वर्ष 2022 अन्तर्गत वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना में प्राप्त आवेदनों में से ही वर्ष 2023-24 में यात्रा पर गये यात्रियों के अलावा अवशेष रहे यात्री भी इस वर्ष यात्रा हेतु पात्र होगें, उन्हें नये आवेदन किये जाने की आवश्यकता नहीं होगी।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !