Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वरिष्ठजन सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा आदर्श नगर व तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में वरिष्ठजन सम्मान समारोह का आयोजन अणुव्रत भवन आदर्शनगर के महाप्रज्ञ सभागार में किया गया। श्रीजैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा के मंत्री नरेन्द्र जैन सूरवाल ने बताया कि वरिष्ठजन सम्मान समारोह में आदर्श नगर क्षेत्र के 36 बुजुर्ग पुरुष एवं महिलाओं का सम्मान किया गया। तारा संस्थान उदयपुर की ओर से समागत अनिता शर्मा, मुकेश शर्मा, पलकेश पालीवाल व संगीता देवड़ा की टीम ने वरिष्ठजनों को साफा, दुपट्टा व सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के मंत्री नरेन्द्र जैन व अनिता शर्मा ने तारा संस्थान की सामाजिक गतिविधियों एवं सेवा कार्यों की जानकारी दी व प्रोजेक्टर के माध्यम से लघु फिल्म प्रदर्शित कर विस्तृत गतिविधियों का प्रदर्शन किया।

 

Senior honor ceremony organized in sawai madhopur

 

वरिष्ठजन की ओर से प्रकाश जैन सुनारी ने अपने अनुभवों की जानकारी दी। इस अवसर पर सभा अध्यक्ष धर्मराज जैन, कोषाध्यक्ष बुद्धिप्रकाश जैन, महिला मंडल अध्यक्ष अनिता जैन, मंत्री सपना जैन, कोषाध्यक्ष धनलक्ष्मी जैन, अणुव्रत समिति अध्यक्ष घनश्याम जैन, युवक परिषद मंत्री योगेश जैन, कन्या मंडल की मोना जैन सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित रहे। वरिष्ठजनों ने तारा संस्थान की गतिविधियों से प्रसन्न होकर सेवा कार्यों हेतु अनुदान प्रदान किया। कार्यक्रम का कुशल संयोजन संगीता देवड़ा ने किया व तारा संस्थान की ओर से आभार ज्ञापित किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !