Sunday , 8 March 2026
Breaking News

मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म : निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

रक्तदान से रक्त संबंध – निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज

 

संत निरंकारी सत्संग भवन सवाई माधोपुर में 24 अप्रैल को मानव एकता दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 37 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ और सभी रक्तदाताओं ने स्वैच्छापूर्वक सम्मिलित होकर पूरे जोश एवं उत्साह से रक्तदान किया, निरंकारी भाई बहनों से प्रभावित होकर स्वयं डॉक्टरों ने भी अपना रक्तदान मानवता की सेवा के लिए किया। सरकारी अस्पताल ब्लड बैंक के सुयोग्य डॉ. जीपी मथुरिया एवं उनकी टीम द्वारा रक्त एकत्रित किया गया।

 

रक्त संग्रहित करने वाले अस्पतालों के डॉक्टरों एवं आंगतुको ने मिशन की निः स्वार्थ भाव से की जा रही सभी सेवाओं हेतु भूरी भूरी प्रंशसा की और साथ ही भक्तों ने बाबा गुरबचन सिंह जी की शिक्षाओं पर प्रेरणादायक गीत, विचार, कविताओं की प्रस्तुति दी। मानव एकता दिवस के अवसर पर दिल्ली में लगभग 1,200 युनिट रक्त संग्रहित हुए, इसी के साथ संपूर्ण भारतवर्ष में 50 हजार से अधिक युनिट रक्त एकत्रित किया गया।

 

Service to humanity is the biggest religion-Nirankari Satguru Mata Sudiksha Ji Maharaj

 

“रक्तदान सामाजिक कारक न होकर मानवीयता का एक ऐसा दिव्य गुण है जो योगदान की भावना को दर्शाता है” उक्त् उद्गार निरंकारी सतगुरू माता सुदीक्षा जी द्वारा मानव एकता दिवस के अवसर पर विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये गये, रक्तदान निष्काम सेवा का एक ऐसा सुंदर भाव होता है जिसमें केवल सर्वत्र के भले की कामना ही मन में होती है। फिर हृदय में यह भावना उत्पन्न नहीं होती कि केवल हमारे सगे संबंधी या हमारा परिवार ही महत्वपूर्ण है अपितु समस्त संसार ही हमारा परिवार बन जाता है।

 

जैसा कि सर्वविदित ही है कि निरंकारी जगत में “मानव एकता दिवस” का दिन युगप्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी की प्रेरणादायी सिखलाईयों को समर्पित है। इसके साथ ही सेवा के पुंज, पूर्ण समर्पित गुरु भक्त चाचा प्रताप सिंह एवं अन्य महान बलिदानी संतों को भी इस दिन स्मरण किया जाता है। मानव एकता दिवस के अवसर पर समूचे देश के विभिन्न स्थानों पर सत्संग कार्यक्रमों के साथ विशाल रूप में रक्तदान शिविरों की श्रृंखलाओं का आरम्भ हो जाता है जो वर्ष भर चलता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !