सेवा भारती तहसील शाखा चौथ का बरवाड़ा द्वारा आज रविवार को विश्व में फैल रहे कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मंगल टीका लगवाने के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए पोस्टर का विमोचन कर जागरूकता अभियान का शुभारंभ स्थानीय आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में किया गया। विद्या मंदिर प्रधानाचार्य रमेश चन्द पुरविया ने कहा कि सेवा भारती पूरे जिले में आमजन को टीका लगवाने के लिए जागरूक करने के लिए गांव-गांव और सभी पंचायत तहसीलों स्तर पर यह अभियान चलाएगी। जिला संस्कार केंद्र प्रमुख महेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कोरोना टीका जन जागरण अभियान में ग्रामीण आमजन से सम्पर्क कर बताया जावेगा कि कोरोना का मंगल टीका पूर्ण तरह सुरक्षित है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए शैलेन्द्र कुमार महावर ने कहा कि कोरोना मंगल टीका जन जागरण अभियान को पूरे जिले में सेवा भारती संगठन अपनी सभी तहसील शाखाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में सक्रिय रुप से चलाया जाएगा। इस अवसर पर अनेन्द्र सिंह आमेरा, राजेश सैनी सहित अन्य मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया