Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

गौरव दिवस के रूप में मनाई शहीद रिपुदमन सिंह की 43वीं जयंती

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय कैडेट्स कोर के तत्वावधान में बुधवार को विजय दिवस के अवसर पर सेना के अमर शहीदों की पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
एनसीसी अधिकारी कैप्टन डाॅ.ओ.पी. शर्मा ने बताया कि 16 दिसम्बर 1971 को भारत-पाक युद्ध में भारत की सेना ने अभूतपूर्व विजय प्राप्त की थी। जिसकी गौरवपूर्ण स्मृति में विजय दिवस मनाया जाता है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि इस विजय की 50वीं वर्षगांठ मनायी जा रही है। जिसके अंतर्गत “स्वर्णिम विजय मशाल” पूरे भारतवर्ष में युवा पीढ़ी का सेना के पराक्रम की कहानी गौरवपूर्ण तरीके से बताएंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. बी.एस. मीना ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि युवा पीढ़ी को शहीदों के बलिदान से त्याग एवं समर्पण का भाव ग्रहण करना चाहिए।

Shaheed Ripudaman Singh 43rd birth anniversary celebrated as Pride Day

इस अवसर पर डाॅ. गोपाल सिंह ने भी कैडेट्स को संबोधित किया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की 43वीं जयंती गौरव दिवस के रूप में मनायी गई। शहीद कैप्टन रिपुदमन स्मारक पर प्राचार्य ने पुष्पवचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। एनसीसी कैडेट्स द्वारा शहीद की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ किया गया। डाॅ. शर्मा ने बताया कि शहीद रिपुदमन सिंह, सवाई माधोपुर जिले में भारतीय सेना के एकमात्र सैन्य अधिकारी है जो 26 वर्ष की आय में शहादत को प्राप्त हुये हैं। शहीद रिपुदमन सिंह को शहादत पर भारतीय सेना उन्हें “बेज ऑफ सेक्रिफाईस” प्रदान किया गया। 12 बिहार रेजीमेंट द्वारा शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह की स्मृति में एक भव्य शहीद स्मारक का निर्माण करवाया गया है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि भारतीय सेना के द्वारा राष्ट्र के लिए सर्वाेच्च बलिदान करने वाले सैनिकों के लिए एनसीसी इकाई के तत्वावधान में 15 जनवरी को सेना दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 101 कैडेट्स ने रक्तदान संकल्प-पत्र भी भरे। इस अवसर पर गणेश प्रजापत, हरिओम गुर्जर, पृथ्वीराज गुर्जर, अभिलाशा स्वामी, तरूण शर्मा अंडर ऑफिसर ने भी विचार व्यक्त किए।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !