विमेन इंडिया मूवमेंट की महिला कार्यकर्ताओं की एक मीटिंग आज गुरुवार को सम्पन्न हुई। एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद राईन ने बताया कि इस मीटिंग में शहनाज बानो को सवाई माधोपुर का जिला अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष नसीम बानो, जनरल सेक्रेटरी फराह नाज, सेक्रेटरी रेशमा परवीन, खजांची शमीम बानो को बनाया गया। मेंबर नसीम बानो, बेगम बानो, नूरजहां बानो, हमीदा इस्लाम को बनाया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी है उसे ईमानदारी से निभाउंगी। स्टेट सेक्रेटरी अंजुम बानो ने नई जिलाध्यक्ष व पदाधिकारियों का माला पहनाकर स्वागत किया। मीटिंग में विमेन इंडिया मूवमेंट की स्टेट सेक्रेटरी अंजुम बानो विमेन राजस्थान स्टेट के प्रभारी सादिक सर्राफ एसडीपीआई के जिला अध्यक्ष शाहबुद्दीन अहमद राईन एसडीपीआई के जिला महासचिव रईस जैदी एवं महिला कार्यकर्ता मौजूद थी। मीटिंग के आखिर में वीमेन की जिला महासचिव फराह नाज ने सभी महिला कार्यकर्ताओं का आभार जताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया