घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग ट्रस्ट शिवालय, शिवाड़ ने कोरोना रोकथाम एवं जागरूकता के लिये विशेष किट तैयार करवाये हैं। मंगलवार को एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी और एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया ने शिवाड़ में इसकी लॉंचिंग की। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष प्रेम प्रकाश शर्मा भी उपस्थित रहे।

ट्रस्ट अध्यक्ष ने बताया कि महाशिवरात्रि पर 11 मार्च से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव के दौरान जिन पुलिसकर्मियों, राजकीय कार्मिकों की ड्यूटी लगेगी, उनके साथ ही ट्रस्ट के लोग जो महोत्सव आयोजन से जुडे हैं, उन्हें ये किट वितरित किये जायेंगे। इसमें सेनेटाइजर, मास्क और कोविड-19 जागरूकता साहित्य है। एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी और एएसपी सुरेन्द्र दानोदिया ने ट्रस्ट के इस कदम की सराहना की तथा इसे कोरोना जागरूकता आंदोलन का बढिया उदाहरण बताया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया