घुश्मेश्वर द्वादशवां ज्योतिर्लिंग शिवाड़ में 18 से 21 फरवरी, 2023 तक आयोजित होने वाले महाशिवरात्रि महोत्सव (मेला) की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने कहा की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए।

बैठक में एसडीएम चौथ का बरवाड़ा उपेन्द्र शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग एसके अग्रवाल, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविन्द बंसल, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी ट्रस्ट पदाधिकारी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया