Sunday , 7 June 2026
Breaking News

परिवहन कार्यालय में अनुपस्थित पाये गए कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस

परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग सवाई माधोपुर का जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने गत शनिवार को औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा लक्षित राजस्व को अर्जित करने के उद्देश्य से सभी राजस्व कार्यालयों को अवकाशों के दिनों में भी खोलने के निर्देश प्रदान किए है। राज्य सरकार के निर्देशानुसार उन्होंने जिला परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान शनिवार को कार्मिक अनुपस्थित पाये जाने पर उसे राज्य सरकार की आदेशों की अव्हेलना, अनुशासनहीनता, अपने कर्तव्य के प्रति उदासीनता मानते हुए सभी को कारण बताओं नोटिस जारी करने के आदेश प्रदान किए है। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के प्रत्येक कार्मिक द्वारा किए जाने वाले कार्यो की समीक्षा, सम्पर्क पोर्टल पर एक साल में दर्ज प्रकरणों की श्रेणीवार समीक्षा कर पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का निर्धारित समयावधि में निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

 

Show cause notice to personnel found absent in transport office in sawai madhopur

 

उन्होंने इस दौरान ई-फाईल निरीक्षण सहित अन्य विभागीय दायित्वों एवं कार्यो की समीक्षा भी की। उन्होंन विभाग द्वारा गत वर्ष सड़क सुरक्षा से संबंधित किए गए जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए उन्हें समय-समय पर आमजन को यातायात नियमों का पालन सहित विद्यालयों, महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों हेतु सड़क सुरक्षा उन्नमुखीकरण, जीवन रक्षा प्रणाली, गुड सेमेरिटन, बाल वाहिनी, सुरक्षात्मक वाहन चालन से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश भी प्रदान किए है। उन्होंने इस दौरान कार्यालय में निर्मित ड्राईविंग टेस्ट ट्रेक की भी समीक्षा करते हुए उस आमजन के लिए उपयोगी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान लोक सेवा गारंटी अधिनियम, सूचना का अधिकारी सहित विभागीय अधिकारियों एवं कार्मिकों के नाम, विभागीय दायित्व, मोबाइल नम्बर कार्यालय के बाहर सदृश्य स्थान पर अंकित करवाने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !