पुलवामा आतंकी हमले से देश देश भर में आक्रोश का माहौल है।कश्मीर में धारा 370 और 35 A को हटाने के समर्थन में युवाम फाउंडेशन के तत्वाधान में हस्ताक्षर अभियान सवाई माधोपुर के शिवाड़ कस्बे में घुश्मेश्वर मंदिर प्रांगण और मुख्य बाजार में चलाया गया तथा शहीद जवानों को नमन किया गया।

साथ ही 3 मार्च को जयपुर में होने वाले युथ लीडर समिट प्रोग्राम के पोस्टर का जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह द्वारा अनावरण करवाया गया। इस दौरान कुलदीप बैंसला, विकास खोड़वा, मौजीराम खींची, अरशद देशवाली सहित कई युवा मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया