Monday , 7 September 2026
Breaking News

सिम्पल फाउंडेशन के कोरोना वैक्सीन जनजागरण अभियान का हुआ शुभारंभ

सिम्पल फाउंडेशन के द्वारा आज सोमवार को कोरोना वैक्सीन के लिए जनजागरण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तेजराम मीणा तथा सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास द्वारा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। सीएमएचओ डॉ. तेजराम मीणा ने कहा कि वास्तव में सिम्पल फाउंडेशन बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। वैक्सीनेशन जन जागरण अभियान की वास्तव में अभी आवश्यकता है। लोगों को जागरूक करने की उनके जो भ्रम है, उनको दूर करने की और उनको वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित करने की बहुत जरूरत है, जो काम यह संस्था बहुत अच्छे से कर रही है। सिम्पल फाउंडेशन की अध्यक्ष सिम्पल व्यास ने बताया कि यह संस्था सामाजिक सरोकारों से जुड़ी संस्था है और वर्तमान परिदृश्य में वैश्विक महामारी कोरोना के वैक्सीनेशन के लिये आमजन में जागरूकता लाने व भ्रम को दूर करने हेतु एक जनजागरण अभियान प्रारंभ किया गया है।

Simpal Foundation's Corona Vaccine Public Awareness Campaign launched

इस जनजागरण अभियान की अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच बनाने हेतु वैक्सीन से जुड़ी जानकारियों के पोस्टर, पम्पलेट, स्टीकर और बैनर सिम्पल फाउंडेशन द्वारा बनवाये गए है। गांव-गांव जाकर वैक्सीन के बारे में लोगों को समझाने जा रहा है। इस दौरान सिम्पल फाउंडेशन के संस्थापक बल्देव व्यास, शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, कैलाश सिसोदिया, लक्की शर्मा, पायलेट गुर्जर, मनराज तंवर, आशाराम गुर्जर और रामप्रसाद मीणा आदि मौजूद रहे। आज अभियान के पहले दिन हिम्मतपुरा, नयापुरा, माधोसिंहपुरा, रामसिंहपुरा, शेरपुर, गणेशधाम, खिलचीपुर, कुतलपुरा मालियान, जमूलखेड़ा, कुंडेरा, चकेरी, छारौदा, रांवल, राहीथा कलां और श्यामपुरा में लगभग 5000 से ज्यादा लोगों से संपर्क कर उन्हें वैक्सीन के लिए जागरूक किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !