Thursday , 13 March 2025
Breaking News

बहनें भाइयों को राखी बांधने पहुंची जेल 

कोटा: देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। राजस्थान के कोटा जिले में रक्षाबंधन पर्व पर बहनें कोटा के सेंट्रल जेल में बंद अपने कैदी भाइयों को राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में पहुंची है। बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर और हाथ में राखी बांधकर जल्द ही रिहाई की प्रार्थना कर रही हैं।

 

 

Sisters reach jail to tie Rakhi to brothers in kota

 

 

रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रशासन की ओर से भी मुलाकात के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। वर्तमान में जेल में 1450 कैदी बंद हैं। जेल के बाहर बड़ी संख्या में महिलाओं अरु युवतियों की कतारें लगी हुई है। जेलर धारा सिंह के अनुसार सुबह से ही महिलाओं का जेल आना-जाना शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिहाज से जाब्ता तैनात किया गया है।

 

 

 

जेल के मुख्य दरवाजे की खिड़की पर रक्षासूत्र बांधने की व्यवस्था की है। खिड़की में से बहनें अपने कैदी भाइयों के राखी बांध रही है और अपने भाई का मुंह मीठा करवा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं कतार में लगी हुई हैं। अपनी बारी आने पर महिलाएं अपने भाइयों से मिल रही है और राखी बांध रही है।

 

 

राखी बांधने का सिलसिला आज शाम 4 बजे तक चलेगा। साथ नियमानुसार समान्य कक्ष में कैदियों से बहनों की मुलाकात भी करवाई जा रही है। दूर से आने वाली महिलाएं देरी से आएंगी तो उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई है। सभी कैदियों को जेल प्रशासन द्वारा खीर का वितरण भी किया जा रहा है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Dr. Ganpat Lal Verma is a leading name in the field of physiotherapy

डॉ. गणपत लाल वर्मा का फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अग्रणी नाम

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अग्रणी …

Ranpur kota city police news 10 March 25

अ*वैध मा*दक पदार्थ 1 किलो गां*जा के साथ त*स्कर को धरा

अ*वैध मा*दक पदार्थ 1 किलो गां*जा के साथ त*स्कर को धरा     कोटा: रानपुर …

Food Safety Department action, 250 kg of Mawa destroyed in kota

खाद्य सुरक्षा विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 250 किलो मावा करवाया नष्ट 

कोटा: कोटा में खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई देखने को मिल रही है। जानकारी के …

Holi special train will run from Sogaria to Nizamuddin Railway Station Kota News

सोगरिया से निजामुद्दीन के लिए चलगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: रेल प्रशासन ने होली के त्योहार पर कोटा के सोगरिया से हजरत निजामुद्दीन के …

Food department action on 270 liters of buttermilk in kota

खाद्य विभाग की कार्रवाई, 270 लीटर बासी छाछ करवाई नष्ट 

कोटा: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !