कलेक्टर के बंगले से स्मॉल सीवेट कैट का किया रेस्क्यू

जिला मुख्यालय पर आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर के बंगले से स्मॉल सीवेट कैट रेस्क्यू की गई। किड्स फोर टाईगर के समन्वयक गोवर्धन मीना ने बताया कि रेस्क्यू टीम प्रभारी राजवीर सिंह ने काफी मशक्कत के बाद इसे पकड़ा। इसके बाद रणथम्भौर परिक्षेत्र के झूमर बावड़ी वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। इस दौरान जसकरण मीणा, बालकिशन सैनी आदि मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया