अल्पबचत अभिकर्ता संगठन सवाई माधोपुर के तत्वाधान में जिला मुख्यालय पर आलनपुर में राज्य स्तरीय अल्पबचत अभिकर्ता सम्मलेन एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि पवन प्रकाश गुप्ता जनरल सेकेट्री एम्सा ने प्रथम पूज्य गणेश एवं भारत माता के समक्ष दीपप्रज्वलन कर किया। कार्यक्रम की अध्य्क्षता दिनेश बोहरा सरंक्षक अल्पबचत अभिकर्ता संघ राजस्थान ने की। विशिष्ट अतिथि संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष एम्सा एवं प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार खंडेलवाल व दिनेश शर्मा थे।

राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने अभिकर्ताओं की समस्या के बारे में उच्च अधिकारियों से वार्ता करने व सुधारने के लिए कहा एवं प्रदेश सवाई माधोपुर जिला अध्य्क्ष के पद पर कृष्ण मुरारी मंगल को मनोनीत कर कार्यकारणी बनाने के निर्देश दिए। जिला प्रवक्ता एवं मीडीया प्रभारी रामावतार गौतम ने बताया की कार्यक्रम में राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारी के साथ जिले के समस्त अभिकर्ता, महिला अभिकर्ता चौथ का बरवाड़ा, खण्डार, बौंली, मलारना चौड़, गंगापुर सिटी, सवाई माधोपुर मुख्य डाकघर मानटाउन एवं बजरिया डाकघर के अभिकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में सत्यनारायण गर्ग, गिर्राज अग्रवाल, राजेंद्र मंगल, कैलाश गुप्ता शम्भदयाल, प्रांतीय संयुक्त सचिव मेघली जैन एवं महावीर आदि उपस्थित थे।

सवाई माधोपुर जिले का सबसे अग्रणी कपड़े का शोरूम
क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर की दूसरी वर्षगांठ पर शानदार एवं आकषर्क ऑफर
जहां आपको मिलेंगे 2 कपड़े की कीमत में 7 कपड़े वो भी 10% की अतिरिक्त छूट पर
इसके अलावा एक कपड़े की कीमत में ले जा सकते है 3 कपड़े
क्लब फॉक्स स्टोर से आप शर्ट्स, टी-शर्ट्स, जीन्स, ट्रॉजर्स, लोवर्स, शॉर्ट्स इत्यादि कपड़े की खरीद कर सकते है।
ऑफर अवधि:- 30 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :- 9929421787/7014585283
पता :-प्लाट नं. 15, लाला ट्रेड्स के पास, मंडी रोड़ सवाई माधोपुर
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया