Sunday , 8 March 2026
Breaking News

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना आठवें दिन 778 लाभार्थियों को वितरित किए स्मार्टफोन

राज्य सरकार द्वारा इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत प्रथम चरण में चिरंजीवी परिवार की महिलाओं एवं कक्षा 9 से उच्च शिक्षा में अध्ययनरत छात्राएं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरित किए जा रहा है। इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के तहत कैम्प के आठवें दिन 778 महिला लाभार्थियों को स्मार्टफोन वितरित किए गए।

 

जिसमें जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में आयोजित शिविर में 122, शहर स्थित अंबेडकर भवन सवाई माधोपुर में आयोजित शिवर में 34, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में आयोजित शिविर में 131, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टी खुर्द बामनवास में आयोजित शिविर में 127, स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल विद्यालय बौंली में 100, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय भवन खंडार में 130, राजकीय सीनियर सैकेण्डरी विद्यालय चौथ का बरवाड़ा में 107 एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मलारना डूंगर में आयोजित शिविर में 27 महिला लाभार्थियों को स्मार्ट फोन मय इन्टरनेट कनेक्टिविटी के वितरित किए गए।

 

Smartphones distributed to 778 beneficiaries on the eighth day of Indira Gandhi Smartphone Scheme

 

इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना के तहत सोमवार को जिला मुख्यालय पर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर में ग्राम पंचायत भदलाव के 177 चयनित लाभार्थियों तथा अंबेडकर भवन सवाई माधोपुर में वार्ड 7 व 8 के 147 चयनित लाभार्थियों, राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में ग्राम पंचायत मेडी के 135 एवं वार्ड 5 के 104 चयनित लाभार्थियों, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पट्टी खुर्द बामनवास में वार्ड 13, 14, 15, 16 एवं 17 के शेष लाभार्थियों, स्वामी विवेकानंद राजकीय माॅडल विद्यालय बौंली में ग्राम पंचायत कोड़याई और पीपलदा के 158 लाभार्थियों को, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय मलारना डूंगर में ग्राम पंचायत मलारना डूंगर के 85 लाभार्थियों को, स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल प्राथमिक विद्यालय भवन खंडार में ग्राम पंचायत तलावड़ा के 129 लाभार्थियों एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैथ का बरवाड़ा में ग्राम पंचायत बिंजारी के 112 लाभार्थियों को आमंत्रित कर शिविर लगाए जाएंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !