आज प्रात: 10 बजे बिहार निवासी उमेशमल वर्मा के 7 वर्षीय पुत्र विष्णु वर्मा की बीमारी के चलते सवाई माधोपुर रेलवे स्टेशन पर मौत हो गई और आर्थिक तंगी और दूरी की वजह से उसका परिवार बच्चे के शव को घर ले जाने में अक्षम था।
घटना की सूचना अशफाक अली खान ने सोशल मीडिया पर अपलोड करते हुए इस परिवार की मदद करने की गुहार लगाई और पीड़ित के मोबाइल नंबर भी शेयर किए।

पोस्ट देख कर सवाई माधोपुर एप के मार्केटिंग हैड सादिक खान ने पीड़ित से तुरंत बात की और मौके पर पहुंच जानकारी ली।
इस दौरान पूरे घटनाक्रम से मर्सी रिहेबिलिटेशन सोसाइटी को अवगत कराया, जिस पर संस्था के सचिव अरविन्द सिंह चौहान ने तुरंत संज्ञान ले कर शव को खेरदा स्थित मोक्षधाम पर पहुंचाया ओर अंत्योष्टि योजना के अंतर्गत पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार करवा दिया।
इस मौके पर सादिक खान, दीपेश शर्मा, मर्सी रिहेबिलिटेशन सोसाइटी के सदस्य असीम जैन मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया