सूरवाल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही दोनों आरोपियों को कब्जे से 10 लीटर हथकड़ शराब भी जब्त की है। सूरवाल थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप कुमार तिलोर पुत्र जयाराम एवं योगेश योगी पुत्र श्रवण लाल को गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सूरवाल थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को अरविंद कुमार हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में थाना सूरवाल की टीम द्वारा ग्राम भगवतगढ़ से अवैध देशी हथकड़ शराब ले जा रहे प्रदीप कुमार तिलोर पुत्र जयाराम निवासी रामगढ़ ढाणी चौथ का बरवाड़ा को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

साथ ही आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हथकड़ देशी शराब जप्त की गई एवं अपराध धारा 16/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया। इसी प्रकार सियाराम हेड कांस्टेबल के नेतृत्व में थाना सूरवाल की टीम द्वारा अर्णेश्रवर महादेव से अवैध देशी हथकड़ शराब ले जा रहे योगेश योगी पुत्र श्रवण लाल निवासी भगवतगढ़ थाना सूरवाल को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 5 लीटर हथकड़ देशी शराब जप्त की गई एवं अपराध धारा 16/54 आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया