सूरवाल थाना पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत 4 साल से फरार वारण्टी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी कमलेश पुत्र जगदीश को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सवाई माधोपुर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला के निर्देशन में जिले में ऑपरेशन आक्रमण के तहत एवं अपराधों पर अंकुश हेतु अभियान चलाया हुआ हुआ है।

जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर हिमांशु शर्मा एवं वृत्त शहर सवाई माधोपुर दीपक खण्डेलवाल के निकटतम सुपरविजन में तथा सूरवाल थानाधिकारी बीधाराम के नेतृत्व में गठित टीम ने न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सवाई माधोपुर के करीब चार साल से फरार वारंटी कमलेश पुत्र जगदीश निवासी तारनपुर मलारना डूंगर को फूल मोहम्मद चौराहे से गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में थानाधिकारी बीधाराम, धर्मेन्द्र हेड कांस्टेबल, भवानीशंकर कांस्टेबल, बलवीर कांस्टेबल एवं जितेन्द्र कांस्टेबल शामिल रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया