राजस्थान पुलिस की ओर से गुमशुदा और लापता बच्चों की तलाश के लिए ऑपरेशन खुशी 4 चलाया जा रहा है। ऑपरेशन खुशी के तहत एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने आज बुधवार को मीटिंग ली। बाल कल्याण समिति, चाइल्ड हैल्प लाइन, किशोर न्याय बोर्ड और जिलों के समस्त थानों की किशोर पुलिस इकाई के सदस्यों ने मीटिंग में भाग लिया।

मीटिंग में एसपी सुनील कुमार विश्नोई ने जिले से गुमशुदा और लापता बच्चों की सूचना सभी के साथ साझा की। जिसमें अभियान की सफलता एवं थानों पर नाबालिग बालक व बालिका के गुमशुदगी के मामलों में प्रभावी तलाश हेतु दिशा-निर्देश दिए। वहीं जिले के सभी थानों की किशोर पुलिस इकाई को बच्चों की तलाशी के लिए अभियान के तहत तेजी से कार्य करने के निर्देश भी दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया