देशभर के विधानसभाओं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पहुंचे रणथंभौर, लिया टाइगर सफारी का आनन्द

पीठासीन सम्मेलन के मेहमान विधानसभाओं के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पहुंचे रणथंभौर, देशभर के विधानसभा अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष ने रणथंभौर पार्क में लिया टाइगर सफारी का आनन्द, पीठासीन अधिकारियों के राष्ट्रीय सम्मेलन के बाद करीब 60 लोगों का दल पहुंचा सवाई माधोपुर, जिसमें कई विधानसभाओं के अध्यक्ष ,उपाध्यक्ष, सभापति, सचिव व उनके परिजन रहे शामिल, यह सभी ठहरे हुए है होटल टाइगर इन में, पीठासीन अधिकारियों के 60 सदस्यीय दल ने शुक्रवार दोपहर की पारी में किया रणथंभौर टाइगर सफारी, बाघ-बाघिन सहित अन्य वन्यजीवों की अठखेलियां देख हुए रोमांचित, सवाई माधोपुर में वीवीआईपी विजिट को लेकर जिला प्रशासन मुस्तैद, एसडीएम कपिल शर्मा, सिटी सिटी राजवीर सिंह चंपावत, डीएफओ संग्राम सिंह कटियार, पर्यटन विभाग के डीएफओ संदीप सिंह चौधरी पहुंचे मेहमानों की अगुवाई में।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया