Sunday , 8 March 2026
Breaking News

रीट परीक्षा में रोड़वेज बसों की विशेष व्यवस्था

राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) 23 एवं 24 जुलाई, 2022 को चार पारियों में सवाई माधोपुर के 15 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षाथियों के सुगम आवागमन हेतु स्थानीय एवं अन्य जिलों के लिए रोड़वेज बसों में निःशुल्क परिवहन व्यवस्था की गई है। जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि सवाई माधोपुर जिले से 23 जुलाई, को परीक्षा हेतु करौली जाने वाले परीक्षार्थियों को रोड़ की बस सवाई माधोपुर के इन्दिरा मैदान पर 22 जुलाई की शाम को 5 बजे से रात्रि 10 बजे मिलेगी। इसी प्रकार स्थानीय उपखण्डों से 23 जुलाई को प्रथम एवं द्वितीय पारी की परीक्षा देने सवाई माधोपुर आने वाले परीक्षार्थी के परिवहन की समुचित व्यवस्था की गई है।

 

बामनवास, गंगापुर सिटी एवं मलारना डूंगर उपखण्डों से सवाई माधोपुर आने वाले 2 हजार 231 परीक्षार्थियों के लिए बस संबंधित उपखण्ड से मिलेगी। जाने के लिए बामनवास से प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक रोड़वेज की चार बसे रोटेशन से चलेगी। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि बौंली उपखण्ड से सवाई माधोपुर आने वाले परीक्षार्थियों को बौंली से प्रातः 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक दो रोड़वेज बसे रोटेशन से चलेगी। खण्डार उपखण्ड से सवाई माधोपुर आने वाले परीक्षार्थियों के लिए बसे संबंधित उपखण्ड से रवाना होंगी। जाने का समय प्रातः 6 बजे बौंली से रात्रि 8 बजे तक दो रोड़वेज बसे रोटेशन से चलेंगी। चौथ का बरवाड़ा उपखण्ड से सवाई माधोपुर आने वाले परीक्षार्थियों के लिए प्रातः 6 बजे से बौंली से रात्रि 8 बजे तक एक रोड़वेज बस की व्यवस्था रोटेशन से रहेगी।

 

Special arrangement of roadways buses in reet exam in sawai madhopur

 

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि 23 जुलाई को अन्य जिलो में वापिस जाने वाले परीक्षार्थियों के परिवहन की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। सवाई माधोपुर टोंक व जयपुर जाने वाले परीक्षार्थियों को रोड़वेज बस इन्दिरा मैदान पर सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मिलेगी। सवाई माधोपुर से दौसा जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोड़वेज बस इन्दिरा मैदान से सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मिलेगी। वहीं सवाई माधोपुर से कोटा जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए इन्दिरा मैदान से सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक दो रोडवेज बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं 23 जुलाई को अन्य जिलो में 24 जुलाई को परीक्षा हेतु जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रोडवेज की व्यवस्था इस प्रकार से रहेगी।

 

सवाई माधोपुर से करौली जाने वाले परीक्षार्थियो को बस इन्दिरा मैदान से सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मिलेगी। जिला परविहन अधिकारी ने बताया कि 24 जुलाई को अपने जिलो में वापिस जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए परिवहन की व्यवस्था इस प्रकार रहेगी। सवाई माधोपुर से टोंक व जयपुर जाने वाले परीक्षार्थियों को रोड़वेज बस इन्दिरा मैदान से सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मिलेगी। वहीं सवाई माधोपुर से दौसा जाने वाले परीक्षार्थियों को इन्दिरा मैदान से सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक रोड़वेज की बसे मिलेंगी। सवाई माधोपुर से कोटा जाने वाले परीक्षार्थियों को बस इन्दिरा मैदान से सांय 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक मिलेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !