Tuesday , 20 October 2026
Breaking News

चौथ माता मेले पर विशेष, बरवाड़ा की चौथ भवानी की महिमा अपार है : कान सिंह

हमारी संस्कृति तीज त्यौहार व्रत उपवास यज्ञ हवन मेले इत्यादि के कारण समाज जागरण एकता तथा अध्यात्म को विकसित कर व्यक्ति को धार्मिक व आस्था वान बनाती है। कहते है यदि निस्वार्थ भक्ति व समर्पण हो तो हम वो लोग है जो पत्थर में भी मंत्र शक्ति से प्राण डालकर उन्हे पूजित एवं चमत्कारी बना देते है ऐसी ही देव भूमि सवाई माधोपुर की है। जहां रणत भंवर के लाडला गोरी पुत्र गणेश विराजित है। वहीं शिवाड़ में स्वयं घुश्मेश्वर शिव विराजमान है। चौथ का बरवाड़ा में माता चौथ भवानी विराजित हैं जो जन जन की आस्था का केन्द्र सदियों से बनी हुई हैं। इन तीनों स्थानों पर लक्खी मेले लगते है जहां सुदुर मध्यप्रदेश, गुजरात, पूरा, राजस्थान, महाराष्ट्र, दिल्ली से भक्त गण चौथ माता के दर्शन कर उनको ढोक लगाने आते हैं। जिला मुख्यालय पर पटेल नगर निवासी कान सिंह ने बताया कि चौथमाता का स्थान चमत्कारों से भरपूर है। अनेक लोगों ने इसका साक्षात्कार किया है। जो इसकी कहानियां सुनाते हैं। कहते हैं एक बार मंदिर पर बिजली गिरी पर मंदिर को आंच नहीं आई उस समय मंदिर में ब्रम्हचारी महाराज एवं राव भंवर सिंह मंदिर में उपस्थित थे। माताजी की कक्षा में वर्णित है। परवाला राव सहाब भंवर सिंह को जगदम्बा साक्षात् दर्शन देती थी एक बार जब वो माता के नव दिन निर अहार नवरात्रा कर माता की हाथ फैलाकर अराधना कर रहे थे। उपर से छत्र उनकी झोली में आ गया। लेकिन उन्होंने अर्ज किया मां मुझे मोक्ष का द्वार चाहिए तेरी शरण चाहिए। इसी प्रकार हर चौथ पर वो गांव परवाला जो बरवाड़ा से लगभग 25 किमी दूर है से कनक दंडवत करते आते थे। तब बीसलपुर व अन्य बांध नहीं थे बनास बारह मासी नदी बहती थी तब बनास बीच में से फटकर उनको रास्ता देती थी।

 

Special on Chauth Mata Fair, The glory of Chauth Bhavani of Barwada is immense - Kan Singh

 

 

ऐसी कृपा थी भवानी की आज भी पुराने लोग माताजी के इस यश का गुणगान करते हैं। वही एक बार एक मरे कुत्ते को भी उन्होंने अपनि मंत्र शक्ति से जीवित किया। महिला पुरुष सब चौथ का चन्द्रायण व्रत करके अपने सुहाग की कामना तथा अपने जीवन को धन्य करने की प्रार्थना करते हैं। एक चमत्कार बरवाड़ा के पास विजयपुर गांव है जहां एक गूर्जर जाति की महिला मोत्या गूजरी उसके पति जो फौज में थे उनका है उनका नाम 62 की चीन की लड़ाई में मृतकों की सूची में नाम आ गया पर शव नहीं आया वो माताजी की भक्त थी उसने इसकी अराधना की और उनका पति जीवित वापस आया। ऐसे सैकड़ों चमत्कार लोगों ने अनुभूत किये है लोगों ने इसलिए आज यह भवानी मां सातों जात में पूजित है। माघ बुदी चौथ पर माता का मेला भरता है जिसमें सैकड़ों नर नारी पैदल नाचते गाते अनेक यात्राएं श्रद्धालु कनक दंडवत करते आते हैं। जब से चौथ माता का ट्रस्ट बना है तब से व्यवस्थाएं उत्कृष्ठ रहती है उनके द्वारा रहने खाने पीने एवं दर्शन की अच्छी व्यवस्था रहती है। सभी जाति समाज की धर्मशालाएं भी आज सबको व्यवस्थायें देती हैं। भक्त गणों को कोई परेशानी नहीं हो इसका ध्यान रखती है वैसे चौथ माता ट्रस्ट ने भी अनेक धर्मशालाएं बना रखी है जो सभी व्यवस्थाओं से भरपूर है। मेले में झूले, चकरी, सजावट, भजन संध्या, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन ग्राम पंचायत द्वारा किया जाकर मेले को रोचक बना रहा है। दुकानों पर किसान एवं पशुओं के घर ग्रहस्थी के सामान ग्रामीण महिलाओं के श्रृंगार का चूड़े पाटले कनकती के सामान भी मिलते हैं। मेले में आने वाले छोटे बालकों का मनोरंजन भी झूले चकरी मौत का कुंआ, खिलौने इत्यादि खूब करते हैं। इस मेले में हमारी ग्रामीण संस्कृति का रंग खुल कर बरसता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !