Saturday , 5 September 2026
Breaking News

श्रमणों को पैदल विहार के दौरान विशेष सुरक्षा

बामनवास:- गणतंत्र दिवस के एक दिन पहले और अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय के संवैधानिक अधिकार दिवस से पहले राजस्थान सरकार के  संकल्प पत्र में अल्पसंख्यक कल्याण के वर्णित बिन्दुओं पर जैन समुदाय के श्रमणों को पैदल विहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराने व ठहरने के लिए भवन उपलब्ध करवाने के संदर्भ में अल्पसंख्यक मामलात विभाग के आदेश जारी होने से राजस्थान के अल्पसंख्यक वर्ग के जैन समुदाय में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के संरक्षक अशोक बांठिया ने भारतीय संविधान में अल्पसंख्यकों को दिए गए अधिकारों और सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया कि जैन समुदाय को कम जनसंख्या के आधार पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग ने राष्ट्रीय स्तर पर आज के दिन 2014 में स्वतंत्र एवं अल्पसंख्यक घोषित किया गया था l आज केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों के द्वारा अल्पसंख्यक वर्ग के सभी समुदायों के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक एवं धार्मिक अधिकारों को सुरक्षा एवं संरक्षण प्रदान करने के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।
Special protection to Shramans while walking
इस अवसर पर मोहनखेड़ा महातीर्थ विकास प्रेरक परम पूज्य आचार्यदेव श्रीमद विजय ऋषभचन्द्र सुरीश्वरजी महाराज साहब के आज्ञानुवर्ती के शिष्य श्रमण पीयूषचन्द्र विजय मुनी महाराज ने  राजस्थान सरकार के द्वारा श्रमणों को पैदल विहार के दौरान विशेष सुरक्षा व्यवस्था व ठहरने के लिए भवन उपलब्ध करवाने के निर्णय को सकारात्मक बताया है, यह समुदाय के सभी वर्गों को संदेश देगा कि वर्तमान सरकार साधु/साध्वियों की सुरक्षा और सम्मान के प्रति संवेदनशील है l इस अवसर पर राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन ने बताया कि हमारे साधु/संत श्रमण कहलाते है और हम श्रमण संस्कृति के उपासक है जब श्रमणों की सुरक्षा होगी जब ही जैन धर्म सुरक्षित है l
सरकार द्वारा उठाये जा रहे कदम सराहनीय है बशर्ते है इनका क्रियान्वयन ठीक तरीके से जल्द से जल्द किया जाए l समाजसेवी मंगल चन्द जैन ने बताया कि राजस्थान समग्र जैन युवा परिषद् द्वारा श्रमणों को विहार में आ रही परेशानियों और उनके उपर असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे हमलों के बारे में विगत वर्षों से केन्द्र और राज्य सरकार को अवगत कराया जा रहा था l वर्तमान सरकार के द्वारा बहुत जल्द ही उचित कार्यवाही की जा रही है जो सराहनीय है l
हमारा सरकार से निवेदन है श्रमण दिगम्बर एवं श्रेताम्बर मुनी महाराज/माताजी को पैदल प्रवास के समय राजकीय अतिथि की भांति सुरक्षा व्यवस्था कारवाई जाए l इसके साथ यह भी विशेष सतर्कता बरती जाए की उनका भ्रमण कार्यक्रम सार्वजनिक एवं ट्रांसमिट नहीं हो।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !