Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण अभियान के तहत 14 व 21 नवंबर को लगेंगे विशेष पंजीकरण शिविर

1 जनवरी 2022 की अर्हता के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन के बाद कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र किशन ने मतदाता सूचियों की सीडी दलों के प्रतिनिधियों को सौंपी।

 

 

 

 

 

इस मौके पर कलेक्टर ने बताया की अंतिम प्रकाशन 5 जनवरी 2022 को होगा। उन्होंने कहा कि आगामी 1 जनवरी को जिस व्यक्ति की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होगी, वह मतदाता अभी इस सूची में नाम अंकित करवाने हेतु आवेदन करें। इसके लिए दावे तथा आपत्ति 30 नवंबर तक प्रस्तुत की जा सकती है।

 

 

 

 

 

 

कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत 13 नवम्बर और 20 नवम्बर  को शहरी क्षेत्रों में वार्ड सभा व ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभाओं का आयोजन कर बूथ लेबल अधिकारी मतदाता सूची को पढ़ कर सुनायेगा। वहीं 14 एवं 21 नवंबर को सभी मतदान केन्द्रों पर विशेष पंजीकरण अभियान का आयोजन होगा।

 

 

 

 

 

उस दिन प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बूथ लेवल अधिकारी सुबह 9 बजे से सायं 6 बजे तक उपस्थित रहकर दावे तथा आपत्ति प्राप्त करेगें। कलेक्टर ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथ लेवल असिस्टेंट (बीएलओं) नियुक्त कर इन्हें भी विशेष शिविरों में उपस्थित रहने के लिए कहा।

 

 

Special registration camps will be held on November 14 and 21 under the revision campaign of voter lists

 

 

 

 

पुनरीक्षण अभियान के तहत निर्वाचन विभाग द्वारा 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं के शत – प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने हेतु जिले को 52000 के लक्ष्य प्रदान किये गये है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन सम्बन्धी अधिकांश आवेदन वोटर्स हैल्पलाईन एप या वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन ही प्राप्त किये जाएंगे।

 

 

 

 

 

जिले में वर्तमान में 9 लाख 50 हजार 674 मतदाता है। मतदान केन्द्रों की संख्या 970 है। उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्रों के सुव्यवस्थिकरण के दौरान गंगापुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में 1 मतदान केन्द्र में वृद्धि हुई है तथा चार मतदान केन्द्रों के भवन परिवर्तन किये गये हैं। उपजिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची निर्वाचन विभाग, राजस्थान की वेबसाईट पर अपलोड कर दी गई है।

 

 

 

 

 

कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम निर्वाचन विभाग की बेवसाईट पर जाकर खोज कर सकता है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत करते समय सम्बन्धित कॉलम में अपना यूनिक मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से अंकित करें ताकि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने पर वह अपना ई-ईपिक डाउनलोड कर सकें। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।

 

फैशन की दुनिया में एक नया नाम – क्लब फॉक्स सवाई माधोपुर, जहां आपको मिलेंगे एक से एक बढ़िया कपड़े वो भी लेटेस्ट डिज़ाइन में, यहां सूट, ब्लेजर, जैकेट, स्वेट शर्ट, बेसकोट, स्वेटर, डेनिम जीन्स, पार्टीवियर शर्ट, टी-शर्ट, लोअर, ट्राउज़र, फॉर्मल पेंट – शर्ट, कैज़ुअल शर्ट आदि मिलेंगे, 600 स्टोर्स में से सवाई माधोपुर क्लब फॉक्स बेस्ट स्टोर्स में पा चुका है छठा स्थान, वहीं बेस्ट सेलर में यह स्टोर हासिल कर चुका है 9वां स्थान।
दीवाली ऑफर – 2 कपड़े खरीदने पर 6 कपड़े लेकर जाएं
अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें : – 9929421787, 7014585283
रवि जैन – क्लब फॉक्स, सवाई माधोपुर
पता – क्लब फॉक्स, लाला ट्रेडर्स के पास मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !